फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Campaign launched against encroachment and polythene, recovery of Rs 9600

Budaun News: अतिक्रमण व पॉलिथिन के खिलाफ चला अभियान, 9600 की वसूली

Mon, 06 Jan 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched against encroachment and polythene, recovery of Rs 9600
बदायूं। नगर पालिका ने रविवार को शहर में अतिक्रमण व पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने और प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने में 13 व्यापारियों के खिलाफ जुर्माना डाला और 9600 रुपये की वसूली की। कार्रवाई की जद में आने से बचने के लिए कई व्यापारी अपनी दुकानों को बंद करके चले गए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल शनिवार को अचानक सदर तहसील पहुंचीं थीं। घंटाघर से तहसील सदर पहुंचने के दौरान उनको अतिक्रमण के कारण वहां लगने वाले जाम से जूझना पड़ा। इस पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की थी। मंडलायुक्त की नाराजगी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट/ नगर पालिका ईओ प्रवर्धन शर्मा के नेतृत्व में रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान नगर पालिका गेट से नेहरू चौक होते हुए गोपी चौक तक चलाया गया। अभियान के दौरान पालिका टीम ने 13 व्यापारियों के चालान काटे। इसमें 10 पर अतिक्रमण व तीन व्यापारियों के चालान ढाई किलो पॉलीथिन बरामद होने पर काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed