फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Call details will reveal the truth of the kidnapping story

Budaun News: कॉल डिटेल से सामने आएगा अपहरण की कहानी का सच

Sun, 27 Oct 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 27 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Call details will reveal the truth of the kidnapping story
उझानी(बदायूं)। हापुड़ बुलाकर दो व्यापारियों का अपहरण व पांच लाख रुपये की फिरौती के मामले में पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है। इसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पूरे घटनाक्रम में रिश्तेदार द्वारा ही पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने की बात समझ नहीं आ रही। इस मामले में हापुड़ व बदायूं पुलिस अपने-अपने तरीके से विवेचना कर रही है। इस दौरान हापुड़ के सिपाही की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया कुर्मियान निवासी ओमप्रकाश पटेल और रोशननगर गांव के राजू का आरोप है कि रिश्तेदार अक्षय ने अच्छी गुणवत्ता के आलू का सस्ता बीज दिलाने के नाम पर उन्हें हापुड़ बुला लिया था। 22 अक्तूबर को आरोपियों में से एक ने ओमप्रकाश और राजू के परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अगले दिन ही कार्रवाई करते हुए दोनों व्यापारियों को हापुड़ में पहुंचकर मुक्त कराके बदमाश मोनू त्यागी को गिरफ्तार कर लिया और बदायूं ले आई। मोनू ने पूछताछ के दौरान हापुड़ में तैनात सिपाही मोहित के अलावा दो और बदमाशों को अपने गिरोह में शामिल बताया। इसके बाद पुलिस ने विवेचना में सिपाही के साथ फरार बदमाशों के नाम भी शामिल कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने शनिवार को अब तक की प्रगति रिपोर्ट तैयार की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना की प्रगति रिपोर्ट हापुड़ के पुलिस अफसरों को भेज दी गई है। इसके आधार पर ही सिपाही मोहित के खिलाफ हापुड़ पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इससे पहले आलू व्यापारियों में ओमप्रकाश और उनके रिश्तेदार अक्षय सिंह के मोबाइल फोन की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है। रिपोर्ट में ओमप्रकाश के बेटे केतन की ओर से कहा गया है कि अक्षय ने ही कॉल की थी। अन्य बदमाशों के नाम मोनू त्यागी ने ही उजागर किए थे।
पुलिस अब कॉल डिटेल से सिपाही व नामजद आरोपियों के बीच हुई बातचीत के बारे में पता करेगी। कॉल डिटेल से यह भी पता चल जाएगा कि किसने कहां से और कब दोनों व्यापारियों को कॉल की। इसके बाद अपहरण की इस कहानी की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।


-------------------
अक्षय की है घटना में इस्तेमाल कार
आलू व्यापारी ओमप्रकाश पटेल और राजू सिंह को उझानी पुलिस ने जिस कार से मुक्त कराया, वह घटना में नामजद अक्षय सिंह की है। गाजियाबाद जिले के मूल निवासी अक्षय है। वह इससे पहले भी जिले में आता- जाता रहा है। बताते हैं कि वह 18 अक्तूबर को बदायूं जिले के गुलड़िया में आया था। इसके बाद उसके मैनपुरी चले जाने की बात कही जा रही है। एक पहलू यह भी सामने आया है कि अक्षय की कार का एक्सीडेंट नहीं होता तो वह भी पुलिस के हत्थे नहीं आती। कार में उस वक्त अक्षय था या नहीं, इसे लेकर पसोपेश बना हुआ है। हकीकत तो पुलिस की विवेचना पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed