फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   By the impact of roadways bike The death of the young riders

रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 03 Jul 2015 08:32 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 03 Jul 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
By the impact of roadways bike The death of the young riders

बदायूं रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने रोडवेज का नंबर और उसके डिपो का नाम पढ़ लिया लेकिन ड्राईवर बस लेकर भाग गया। हादसे की वजह से कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन

पंजाबी कालोनी निवासी शिक्षिका कुसुम गोयल का 30 वर्षीय पुत्र विवेक उर्फ अन्नू दोपहर में बाइक से बदायूं गया था। लौटते में गंगोरा मोड़ के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। रोडवेज के अगले पहिया के नीचे बाइक बाइक घिसटती चली गई। बाइक सवार विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक और शव सड़क पर ही पड़े रहने से दोनो ओर वाहनों की कतार लग गई। मृतक की शुरू में पहचान नहीं हो पाने की वजह से पुलिस ने एंबुलेंस से शव बदायूं भिजवा दिया लेकिन सेलफोन नंबर की जानकारी से उसकी शिनाख्त मामा अजय कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पी ने की। पप्पी ने बताया कि मां कुसुम आरके पब्लिक स्कूल और पिता राकेश बबराला के कॉलेज में शिक्षक हैं। बेटे की मौत की भनक लगते ही कुसुम गश खाकर गिर पड़ीं। एसएसआई जीत सिंह ने बताया कि बस का नंबर पता लग गया है। उसे कब्जे में ले के लिए पुलिस भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed