{"_id":"692de3052620c4bf1c0bec79","slug":"businessman-goes-missing-after-family-alleges-he-is-missing-missing-person-report-filed-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152029-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अपने परिवार पर आरोप लगा व्यापारी लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अपने परिवार पर आरोप लगा व्यापारी लापता, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
व्यापारी अनुराग माहेश्वरी
सहसवान। इंटरनेट मीडिया पर अपने ही परिवार के लोगों पर आरोप लगाने के बाद एक व्यापारी लापता हो गया है। तलाश के बाद भी पता न चलने पर व्यापारी की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
नगर के मुख्य बाजार स्थित कपड़ा व्यापारी अनुराग माहेश्वरी की पत्नी दीपा माहेश्वरी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके पति 29 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे से कहीं चले गए हैं। वह अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गए हैं। अब उनका फोन बंद आ रहा है। रविवार देर शाम उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरु कर दी है। बता दें कि व्यापारी ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के ही लोगों पर आरोप लगाते हुए एक पोस्ट की है। इसमें अपने साथ होने वाली किसी अनहोनी के लिए इन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी का अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल धनंजय सिंह का कहना था कि व्यापारी की पत्नी के शिकायती पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।