फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Business Mart bowels Fate of entrepreneurs

बिजनेस मार्ट से चमकेगी उद्यमियों की किस्मत

Tue, 12 Jan 2016 08:15 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 12 Jan 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की बहुउद्देश्यीय योजना के तहत अब बदायूं के छोटे-बड़े सभी उद्यमी विश्व पटल पर अपनी बनाई वस्तुएं और उनकी कीमत भेज सकेंगे। इसके लिए बिजनेस मार्ट योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अबतक बदायूं में 625 उद्यमियों ने बिजनेस मार्ट की वेब साइट पर अपने द्वारा निर्मित वस्तुएं और उननी कीमतें फीड करवा चुके हैं। यह अभियान पांच जनवरी से शुरू हुआ है और 15 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए उद्यमी को कोई शुल्क देय नहीं होगा। जिला उद्योग केंद्र इसमें उद्यमियों का सहयोग कर रहा है।  
पिछड़े हुए बदायूं को उद्यम प्रोत्साहन को लंबे समय से प्रयास होते रहे हैं। लेकिन, इस बार जो प्रयास हुए हैं, उनसे लगता है कि बदायूं के उद्यमी अपना भाग्य चमका सकेंगे। बदायूं में लघु और मझोले उद्योग शुरू हुए लेकिन आवागमन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा न होने के कारण उन्हें बाजार नहीं मिल सका। इस वजह से तमाम उद्योग शुरुआती दौर में ही खत्म हो गए। प्रदेेश सरकार की नई योजना उनके काम आ सकती है। नेट के जरिए प्रदेश सरकार उन्हें विश्व बाजार देना चाहती है। वैसे तो यह योजना प्रदेशभर में लागू की गई है लेकिन उद्योग-धंधों में पिछड़े बदायूं जैसे जिले के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विश्व बाजार में दलालों के जरिए जाते हैं कालीन
बदायूं। जिले में कालीन उद्योग विश्व स्तर का उद्यम है। कालीन का बिल्सी और सहसवान में व्यापक पैमाने पर निर्माण होता है। विश्वस्तरीय कालीन निर्माताओं को आगरा, जयपुर और भदोही के एक्सपोटर्स के संपर्क में रहना होता है। क्योंकि यहां किसी कालीन निर्माता पर एक्सपोर्ट का लाइसेंस नहीं है। इसी प्रकार इस्लामनगर में दरी, बिछौना और उसावां ब्लाक में कारचोबी का काम होता है। बाजार न मिल पाने के कारण उद्यमी को पूरा पैसा नहीं मिलता। दलालों के माध्यम से इसे बेचा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम वीरेंद्र कुमार का कहना िककि जिले के लिए बिजनेस मार्ट वरदान सिद्ध होगा। बदायूं में उद्योग लगें और बेरोजगारों को रोजगार मिले। इसके लिए बिजनेस मार्ट योजना उद्यमों को पोषण देगी। 15 जनवरी तक उनके यहां रजिस्ट्रेशन और वेबसाइट पर फीडिंग हो रही है। बाकी उद्यमी खुद भी वेब साइट पर अपने उत्पाद और उनकी कीमत अपलोड कर सकते हैं। 
जिले के प्रमुख उद्यम
----------------
कालीन
कारचोब
लकड़ी का सामान
मेंथा क्रिस्टल
दरी
बैकरी उत्पाद
मिट्टी के बर्तन, खिलौने
पशुओं की नांद
कृषि उत्पाद मसाले
दुग्ध उत्पाद
मुर्गी दाना
केचुआ खाद आदि शामिल हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed