फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Business crosses 50 crores on Dhanteras

धनतेरस पर कारोबार 50 करोड़ के पार

Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Business crosses 50 crores on Dhanteras
धनतेरस पर सजा सराफा शोरूम और खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दीपोत्सव शुरू होने के साथ ही मंगलवार को धनतेरस पर बाजार की सुस्ती पूरी तरह टूट गई। धनतेरस पर बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे, जमकर खरीदारी हुई। सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिक, ऑटो मोबाइल्स के शोरूम ग्राहकों से भरे रहे। बर्तनों और सजावटी सामानों की भी खूब बिक्री हुई। 50 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन और इसके बाद कई बंदिशों का असर बाजार पर रहा था। इस बार हालात सामान्य हैं। ऐसे में व्यापारियों को दीपोत्सव से काफी उम्मीदें थीं। पांच दिन के दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस से ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो जाती है। दिवाली को लेकर व्यापारी पहले से तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को धनतेरस आने के साथ ही बाजार की सुस्ती भी टूटी, लोगों ने जमकर खरीदारी की। महंगाई के बावजूद इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब डेढ़ गुना ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन

बाइक को दी स्कूटी ने टक्कर, 15 करोड़ का कारोबार
धनतेरस पर वाहन बाजार भी गुलजार रहा। व्यापारियों को जितनी उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा वाहन बिके। एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के संचालक अनमोल गुप्ता के अनुसार अकेले उनके शोरूम से करीब दो हजार बाइक बिकीं। इस बार बाइकों से ज्यादा बिक्री स्कूटी की हुई। एक अन्य आटोमोबाइल व्यापारी अनिल गुप्ता का कहना है कि पेट्रोल महंगा होने के बाद भी युवाओं की पहली पसंद 200 सीसी से ज्यादा की गाड़ियां है। इलेक्ट्रिक बाइकों की मांग भी बढ़ रही है। एक अनुमान के अनुसार करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में सात करोड़ बरसे
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में लंबे समय के बाद देरी रात तक ग्राहक खरीदारी करते दिखे। प्रमुख शोरूम और दुकानों पर एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज की खूब बिक्री हुई। व्यापारी मोहित अग्रवाल का कहना है कि कई महीनों से बाजार पर मंदी का असर था। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण बाजार काफी गिर गया था। इस बार धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा कारोबार में करीब 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। एक दिन में करीब सात करोड़ के कारोबार का अनुमान है। लोगों ने नए महंगे मोबाइल भी खरीदे। करीब दो करोड़ रुपये के मोबाइल बिकने का अनुमान है।
धनतेरस पर जगमगाया सराफा बाजार, 25 करोड़ की बिक्री
दीपोत्सव शुरू होने के साथ ही धनतेरस पर सराफा बाजार जगमगा उठा। सोने की कीमतें करीब 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम होने के बाद भी लोगों ने खरदारी की। सराफा कारोबारी अमित वर्मा का कहना है कि सोना महंगा होने के बाद भी लोग ज्वैलरी खरीद सकें इसके लिए कम से कम कीमतों की ज्वैलरी उपलब्ध है। एक ग्राम तक की सोने की अंगूठी बाजार में है। नितिन वर्मा का कहना है कि सराफा बाजार में सोने के जेवरात के अलावा चांदी के सिक्के, बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई। चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के और मूर्तियों की सबसे अधिक बिक्री हुई। शहर के नामी सराफा व्यापारी प्रमुख वैश्य के अनुसार जिले में सराफा बाजार में एक दिन में करीब 25 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
बर्तन बाजार में तांबा-पीतल की प्रतिमाओं, बर्तनों की मांग
धनतेरस पर सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों की दुकानों पर रही। ग्राहकों की पसंद की बात करें तो तांबा और पीतल के बर्तनों के साथ भगवान की प्रतिमाओं, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खूब बिक्री हुई। पूजन में काम आने वाले तांबा-पीतल के बर्तन भी ग्राहकों ने खूब खरीदे। बर्तन व्यापारी कृष्ण गोपाल के अनुसार धनतेरस पर बाजार की सुस्ती टूट गई है। एक दिन में करीब तीन करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।

मिट्टी की प्रतिमाओं, झाडू़ की हुई खूब बिक्री
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन झाडू़ खरीदने की परंपरा के चलते बांस और फूल की झाडू़ की खूब बिक्री हुई। पुराना बाजार, बड़ा बाजार, टिकटगंज मार्केट आदि इलाकों में दिन भर दुकानों पर भीड़ रही।

धनतेरस पर बर्तन बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़। संवाद

धनतेरस पर बर्तन बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed