फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus collides with bike, death of brother-in-law and female relative

बस ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई और महिला रिश्तेदार की मौत

Wed, 23 Jun 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with bike, death of brother-in-law and female relative
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पराग दूध फैक्टरी के सामने मंगलवार दोपहर डबल डेकर बस बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए हेयर ड्रेसर के खोखे से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार साले-बहनोई और एक महिला की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से दहेमी से बिनावर जा रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को पकड़ लिया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बिनावर कस्बे के विनोद (45), ग्राम दहेमी निवासी अपनी मौसी प्रेमा देवी (60) पत्नी बाबू और उझानी के ग्राम जमरौली निवासी बहनोई शेषपाल (45) के साथ बाइक से दहेमी से बिनावर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह पराग फैक्टरी के सामने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पहुंचे थे तभी बदायूं से चंदौसी की ओर जा रही डबल डेकर बस ने बाइक को रौंद दिया। बस उन्हें कुचलते हुए दूध फैक्टरी की दीवार किनारे हेयर ड्रेसर के बंद खोखे से टकरा गई। उस दौरान मौके पर मौजूद लोग हादसे को देखकर वहां पहुंच गए। कुछ लोगों ने बस के ड्राइवर को पकड़ लिया। जबकि कुछ लोगों ने बस के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें विनोद और उनकी मौसी प्रेमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। शेषपाल की सांसें चल रहीं थीं। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। करीब एक घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बस और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। बताते हैं कि बस में पांच-छह यात्री सवार थे। हादसे के बाद वह बस से उतरकर भाग गए। मृतकों के परिवारवालों ने बताया कि विनोद अपने बहनोई के साथ सुबह दहेमी आए थे। वह मौसी को बुलाकर बिनावर ले जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बस के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed