फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus

बदायूं डिपो की 25 बसें चुनाव में गईं, यात्रियों को होने लगी दिक्कत

Sun, 06 Feb 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
bus
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ने को मारामारी करते यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं डिपो की 43 बसों को अधिग्रहीत किया गया है। शनिवार को डिपो की 25 बसें पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा कर्मियों को लेकर रवाना हो गईं। इसके चलते जिले के कई रूटों पर यात्रियों को दिक्कत हुई। यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा में 10 फरवरी को मतदान होना है। दूसरे चरण में बदायूं समेत आस-पास के जिलों में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में पहले और दूसरे चरण के लिए बदायूं डिपो की 43 बसों को अधिग्रहीत किया गया है। पहले चरण में 25 बसों को शनिवार को रवाना कर दिया गया। 17 बसों की रवानगी रविवार से होगी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि बदायूं डिपो के बेड़े में 168 बसें हैं। इनमें 131 निगम और 37 बसें अनुबंधित हैं। निगम के बेड़े में शामिल 50 बसों की उम्र 10 साल से ज्यादा हो गई है। ऐसे में इन बसों के पहले ही दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए भेजी गईं अधिकतर बसें बदायूं से दिल्ली के लिए वाया सहसवान, संभल होते हुए दिल्ली जाती हैं। दिल्ली रूट से ही बदायूं डिपो को सबसे ज्यादा आमदनी होती है। शनिवार को जिन 25 बसों को चुनाव के लिए भेजा गया उनका संचालन दिल्ली रूट पर होता था। शनिवार को इन बसों के रवाना होने के बाद दिल्ली रूट पर बसों की समस्या खड़ी हो गई। शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ा। हालांकि, डिपो के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। 20 बसों के फेरों में इजाफा किया गया है।
-
बदायूं डिपो को अब खटारा बसों का सहारा
डिपो के बेड़े में शामिल 50 बसें खटारा की श्रेणी में हैं। जिन बसों को भेजा गया है उनकी ही हालत अच्छी है। निगम के बेड़े की 131 बसों में से अगर निर्धारित समय पार कर चुकी 50 बसों को बाहर कर दिया जाए तो 81 बसें ही ऐसी हैं जो अच्छी हालत में हैं। इन बसों में से भी 43 बसों को भी अधिग्रहीत किया जा चुका है। इसके बाद डिपो के पास बेहतर स्थिति वाली करीब 30 बसें ही शेष बचेंगी। इस कारण यात्रियों को आने वाले दिनों में ज्यादा परेशानी हो सकती है।
-
यह बोले यात्री
रोडवेज बस स्टैंड पर सुविधाएं तो पहले से ही नहीं थीं, अब यहां बसें भी नहीं मिल रहीं। फर्रुखाबाद जाने के लिए करीब दो घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। काफी यात्री बस के इंतजार में भटक रहे हैं।
-भोलू
-
कलान जाना है, इस रूट पर पहले ही बसों की समस्या रहती थी। अब मालूम हुआ है कि सुबह से अब तक बदायूं डिपो की कोई बस कलान के लिए रवाना नहीं हुई है। यात्री काफी परेशान हैं।
-जॉली गुप्ता
-
बहजोई के लिए बस नहीं मिल रही। करीब दो घंटे से शीतलहर के बीच स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहीं हूं। पूछताछ केंद्र पर भी मालूम किया, लेकिन यहां संतोषजनक पता नहीं लगा।

-बबिता
-
जिस बस से वापस आया हूं वह रास्ते में दो जगह बंद हो गई। यात्रियों को धक्का लगाना पड़ा। बस में खिड़कियां तक सलामत नहीं थीं। इस कारण यात्रियों को सफर के दौरान समस्या हुई।
-रजत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed