{"_id":"667b90ae93abb0c01de6478bfeafec1b","slug":"burned-effigies-of-opposition-expressed-by-bjp-mp-gopal-sethi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा सांसद गोपाल सेठी का पुतला फूंककर जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद गोपाल सेठी का पुतला फूंककर जताया विरोध
बदायूं।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने भले ही किसानों के हित का बजट देकर शोहरत हासिल की हो, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। यूनियन ने क्रांति दिवस मनाया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा। कहा गया है कि अन्नदाताओं का पिछला ऋण माफ किया जाए और आगे बिना ब्याज का ऋण दिया जाए। मांग में प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू बिजली बिल की बढ़ी दरें भी घटाए जाने की मांग की है। किसानों की आत्महत्याओं को फैशन बताने वाले भाजपा सांसद गोपाल सेठी का पुतला फूंककर विरोध किया गया।
मालवीय आवास पर आयोजित क्रांति दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसानों का ऋण माफ न करना, बिना ब्याज ऋण की घोषणा न करना किसान विरोधी हैं। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों को किसान विरोधी सरकार बताया। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि गरीब किसान के घर का चूल्हा जलवाने के लिए सांसद और विधायक अपने वेतन का आधा करें। प्रधानमंत्री किसानों का गला घोटने का काम कर रहे हैं। किसान विरोधी बजट पेश किया गया है।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष चौ. सौदान सिंह ने कहा है कि प्रदेश में ग्रामीण विद्युत बिल को दोगुना कर किसानों के साथ अन्याय करने में प्रदेश सरकार भी पीछे नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऋण वसूली रोके जाने की पुरजोर मांग की। इस मौके पर हारुन गौस, सतीश साहू, कल्लन मियां, नरेंद्र सक्सेना, कल्याण सिंह राठौर, हजारी लाल शर्मा, जगदीश राजपूत, नेकराम, चंद्र मोहन वर्मा, पप्पू सैफी, बहोरन लाल, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।