{"_id":"570672ab4f1c1b5b18c81171","slug":"bullion-traders-movement-put-out-of-own","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों के आंदोलन का निकलने लगा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों के आंदोलन का निकलने लगा दम
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब धूप-गर्मी में धरने पर बैठने से घबरा रहे कारोबारी
सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में चल रहा सराफा व्यापारियों का धरना आखिरकार दम तोड़ने लगा है। शास्त्री चौक पर स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे सराफा व्यापारियों के धरनास्थल पर गुरुवार दोपहर में सन्नाटा पसर गया। धरनास्थल पर केवल एक आदमी मौजूद था।
जिले में सराफा व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन बदायूं सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वैश्य के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। अब तक सराफा व्यापारियों के धरने में खासी तेजी रही। अब तेज धूप खिलने और दोपहर में गर्म हवाएं चलने से धरने पर बैठने वाले सराफा व्यापारियों की संख्या दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। धरने के 38वें दिन सराफा व्यापारी सुबह के वक्त तो बैठे, लेकिन धूप चढ़ते ही वहां से सब खिसक लिए। दोपहर दो बजे तक वहां पर केवल एक ही बंदा बचा था।
धरने पर भीड़ कम जुटने के पीछे मुख्य वजह छोटे तबके के सराफा व्यपारी और कारीगरों को हड़ताल से हो रहे नुकसान को माना जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 37 दिन तक हड़ताल जारी रहने के बाद भी कोई सुनवाई न किए जाने से उन लोगों को हौसला कमजोर होने लगा है। हालांकि सराफा व्यापारी हितों की मांगों को पूरा करने के लिए धरना-प्रदर्शन सफल बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं।