{"_id":"5751a1424f1c1b7d2810c390","slug":"bull-run-in-dbtori-when-the-crowd-thronging","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबतोरी में बैल दौड़ देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबतोरी में बैल दौड़ देखने उमड़ी भीड़
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बैल दौड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह से बैलों को सजाते नजर आए पशुपालक
गोकशी के लिए बदनाम क्षेत्रों में शुमार दबतोरी में गोवंशीय पशु नए ढंग में नजर आए। सिर से लेकर पैर तक सजे पशुओं को देखकर एकटक राहगीर भी खुद को देखने से नहीं रोक सके। इसके बाद कस्बे में पहली बार हुई बैलों की दौड़ देखने को लोगों में खासा उत्साह दिखा। बैल दौड़ में सहावर के रामवीर, आदपुर के कुंवरपाल,अजनाबर के मेहंदी और आदपुर के वीर सिंह के बैल पहले स्थान पर रहे।
स्थानीय लोगों के प्रयास से कस्बे से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर लघुनगला रोड पर स्थित खाली खेतों में बैलों की दौड़ कराई गई। इसमें बैलों को सजाने से लेकर उनको दौड़ में प्रतिभाग कराने की तैयारी में पशुपालक जुटे रहे। दौड़ शुरू होने के साथ ही पशुपालकों ने अपने बैलों को दो किलोमीटर तक तेज रफ्तार के साथ दौड़ाया। इसमें विजयी बैलों के पशुपालकों को इनाम भी दिया गया। इस बैल दौड़ का आयोजन संजू शर्मा, धर्मेश सिंह, जयवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह यादव आदि ने कराया।
विज्ञापन