फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bull killed the farmer in Budaun

सांड बना काल: पशुओं को चारा डालने जा रहे किसान पर किया हमला, सींगों पर उठाकर पटककर मार डाला

Fri, 24 Nov 2023 01:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 01:38 PM IST
सार

बदायूं जिले में सांड ने हमलाकर किसान की जान ले ली। किसान शुक्रवार तड़के अपने पशुओं को चारा डालने जा रहे थे। उसी दौरान सड़क पर खड़े सांड ने उन पर हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
bull killed the farmer in Budaun
जाकिर हुसैन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर में शुक्रवार को 42 वर्षीय किसान जाकिर हुसैन को सांड ने पटककर मार डाला। किसान सुबह अपनी भैंसों को चारा डालने घेर पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांड ने उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे सांड को भगाया, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई।

विज्ञापन


गांव रमजानपुर निवासी जाकिर खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके नौ छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार वालों के मुताबिक जाकिर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सोकर उठे थे। इसके बाद वह अपनी भैंसों को चारा डालने के लिए घेर में जा रहे थे। उनका घेर घर से कुछ ही दूरी पर है। वह घर से निकलकर कुछ दूर पहुंचे थे। वहां रास्ते में एक सांड सड़क पर खड़ा था। जैसे ही जाकिर हुसैन उसके नजदीक से निकले, तभी सांड ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें सीगों पर उठाकर पटक दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह लाठी-डंडे से मारकर सांड को भगाया। उसके बाद जाकिर को उठाकर देखा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। किसान के परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब तक कई लोगों की जान ले चुके हैं छुट्टा पशु
जिले में छुट्टा पशु लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। हर साल करीब 15 से 20 लोग छुट्टा पशुओं के हमले में अपनी जान गवां रहे हैं। पिछले महीने मुजरिया क्षेत्र निवासी किसान प्रेमचंद्र यादव को खेत की रखवाली करने जाते समय सांड ने हमला करके घायल कर दिया था। कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। 

इससे पहले बिल्सी में एक होमगार्ड धर्मवीर की बाइक के सामने सांड आने के कारण वह फिसलकर घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। फरवरी में सैदपुर निवासी बुजुर्ग करीम की सांड के हमले में मौत हो गई थी। इतनी घटनाएं होने के बाद भी जिला प्रशासन इनकी रोकथाम नहीं कर पा रहा है। इनको पकड़ने के अभियान भी सुस्त पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed