फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun to get solar power plant

बदायूं में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट

Mon, 04 Sep 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 04 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Budaun to get solar power plant
- फोटो : amar ujala
प्रदेश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट उसावां ब्लाक के गांव रिजौला में बनने जा रहा है। 55 मेगावाट के इस प्लांट के लिए नौ सौ बीघा जमीन अधिगृहीत की जा चुकी है, बाकी तीन सौ बीघा के लिए तेजी से कार्यवाही चल रही है। प्रदेश में झांसी, बरेली, ललितपुर, बांदा में एक-एक और इलाहाबाद में ऐसे दो प्लांट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया स्कीम के तहत रिजौला के इस प्लांट के लिए करीब दो अरब 20 करोड़ की लागत आएगी, यह रकम स्वीकृत भी हो चुकी है। इस प्लांट के लिए नीलकंठ डेवलपमेंट इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया गया है, उसने कार्य भी शुरू कर दिया है। यह प्लांट यूपी सरिला ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में कार्यदायी संस्था कंपनी के चेयरमैन शिवकुमार गौड़ ने ‘अमर उजाला’ को एक खास बातचीत में बताया कि ग्राम पंचायत रिजौला के अंतर्गत आने वाले गांव गोविंद नगला, माधुरी नगला, गौरीनगला और रौता की जमीन अधिगृहीत की गई है। दिसंबर 2017 तक  कार्य पूरा करना है। बताया कि इसके निर्माण के बाद इसमें बनने वाली बिजली उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के लिए 4.60 रुपये प्रति यूनिट बेची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed