{"_id":"622d9cba996a1a4e5d279360","slug":"budaun-three-people-of-rudayan-died-in-a-road-accident-in-punjab-bodies-brought-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: पंजाब में सड़क हादसे में रुदायन के तीन लोगों की मौत, घर लाए गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: पंजाब में सड़क हादसे में रुदायन के तीन लोगों की मौत, घर लाए गए शव
Sun, 13 Mar 2022 12:57 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:57 PM IST
सार
रुदायन कस्बे के मीलाल होली मनाने के लिए घर लौट रहे थे। शनिवार को मोहाली में इनके टैंपो में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें मीलाल, उनके भाई की पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि मीलाल की पत्नी घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रुदायन कस्बे के तीन लोगों की पंजाब में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके शव घर लाए गए हैं। इसके बाद घर में सबका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रुदायन कस्बे के मीलाल अपने परिवार के साथ पंजाब के आनंदपुर साहब में एक सड़क निर्माण कंपनी में मजदूरी करते थे। वे होली मनाने के लिए घर लौट रहे थे। शनिवार को मोहाली में इनके टैंपो में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें मीलाल (45), उनके भाई डालचंद की पत्नी सूरजवती (43) और डालचंद का भतीजा बच्चू (16) की मौत हो गई थी, जबकि मीलाल की पत्नी विमला घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
घर में तीन-तीन शव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मीलाल की पत्नी विमला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।