{"_id":"63257a235470b053ce5620bb","slug":"budaun-news-uproar-in-jagat-health-center-over-child-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: बच्चे को पीटने को लेकर जगत स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा, ग्रामीणों ने स्टाफ को अंदर बंद कर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: बच्चे को पीटने को लेकर जगत स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा, ग्रामीणों ने स्टाफ को अंदर बंद कर जड़ा ताला
Sat, 17 Sep 2022 01:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:11 PM IST
सार
बच्चे को पीटने को लेकर ग्रामीणों ने जगत स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का हंगामा देखकर स्टाफ ने भी अंदर से ताला लगा लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में जगत स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को पीटने को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। आसपास के तमाम लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बाहर से ताला डाल दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ आ गया था और अपने काम में लग गया था। ग्रामीणों का हंगामा देखकर स्टाफ ने भी अंदर से ताला लगा लिया। बाद में इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगी रही। फिलहाल दोपहर तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा लेकिन ग्रामीण बच्चे से मारपीट करने वाली डॉक्टर और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े हैं।
विज्ञापन