{"_id":"60b9c63b5bf21b454526dad1","slug":"budaun-man-mercilessly-beaten-to-death-family-alleges-wife-for-killing-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: बिसौली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने शक में पत्नी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: बिसौली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने शक में पत्नी को पकड़ा
Fri, 04 Jun 2021 11:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:50 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार बिसौली नगर के मोहल्ला होली चौक में 26 वर्षीय राजेश पुत्र शिवसहाय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
बदायूं में पीट-पीटकर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिसौली नगर से एक ऐसी खबर आई है जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक युवक की हत्या की खबर सामने आई है और पुलिस को इस मामले में मृतक की पत्नी पर ही शक है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बदायूं के बिसौली नगर के मोहल्ला होली चौक में 26 वर्षीय राजेश पुत्र शिवसहाय की गुरुवार देर रात पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतक के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म हैं। लग रहा है कि वजनदार चीज से प्रहार किया गया है। परिवार का आरोप है कि मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर राजेश की हत्या की है। विवाहेतर संबंध की सुगबुगाहट है। पुलिस महिला से बिसौली कोतवाली में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन