फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Gets a New Minister-in-Charge; Forest Minister Dr. Arun Kumar to Take Charge of the District

Budaun News: बदायूं को मिला नया प्रभारी मंत्री, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार संभालेंगे जिले की कमान

Wed, 03 Jun 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Budaun Gets a New Minister-in-Charge; Forest Minister Dr. Arun Kumar to Take Charge of the District
बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बदायूं जिले के प्रभारी मंत्री के पद पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए बरेली निवासी एवं प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार को जिले की कमान सौंप दी है। शासन स्तर पर बुधवार को हुई इस घोषणा के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब तक यह जिम्मेदारी चंदौसी निवासी स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गुलाब देवी के पास थी, जो कई वर्षों से जिले में सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के रूप में गुलाब देवी नियमित रूप से जिले का दौरा करती रही हैं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की समीक्षा, कानून-व्यवस्था की निगरानी, जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया। यही कारण रहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें लगातार प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। उनके कार्यकाल में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों और विकास कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार ने यह महत्वपूर्ण दायित्व वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार को सौंपा है। डॉ. अरुण बरेली से विधायक हैं और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में कार्यरत हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती है। उनके प्रभारी मंत्री बनने के बाद जिले में विकास कार्यों की गति, प्रशासनिक समीक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी दृष्टि से भी अहम मानी जा रही जिम्मेदारी
राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह फेरबदल केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक संदेश भी छिपा हुआ दिखाई देता है। बदायूं जनपद की बदायूं, बिल्सी, सहसवान, बिसौली और दातागंज विधानसभा क्षेत्रों में कायस्थ समाज के मतदाताओं की अच्छी संख्या मानी जाती है। डॉ. अरुण कुमार स्वयं कायस्थ समाज से आते हैं, ऐसे में उनकी नियुक्ति को भाजपा की सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा पहले से ही अपने संगठनात्मक और सामाजिक आधार को मजबूत करने में जुटी हुई है। ऐसे में जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में डॉ. अरुण कुमार की तैनाती को आगामी चुनावी तैयारियों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह निर्णय विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच को और मजबूत करने में सहायक हो सकता है।

विकास योजनाओं की निगरानी होगी प्राथमिकता
प्रभारी मंत्री जिले में शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की स्थिति का आकलन करेंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकार की प्राथमिकताओं को धरातल पर लागू कराने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।


आज आएंगे नवागत प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार

नवागत प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सुबह 10 बजे बदायूं आएंगे। बदायूं आने पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बदायूं जनपद में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित हैं। ऐसे में नए प्रभारी मंत्री के सामने इन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने की चुनौती भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed