{"_id":"623ef323846a2109d34f173c","slug":"budaun-ex-mla-and-sp-leader-sinod-shakya-joins-bjp-took-back-name-from-mlc-candidature","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने ली भाजपा की सदस्यता, लोकसभा के लिए विकल्प बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने ली भाजपा की सदस्यता, लोकसभा के लिए विकल्प बनाने की तैयारी
Sat, 26 Mar 2022 04:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Mar 2022 04:34 PM IST
सार
सिनोद को भाजपा बदायूं में लोकसभा प्रत्याशी का चेहरा बनाकर मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्य का विकल्प बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सिनोद शाक्य भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने दातागंज क्षेत्र के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की मौजूदगी में सिनोद शाक्य को पार्टी का पटका पहनाया गया।
विज्ञापन
सिनोद सपा से एमएलसी प्रत्याशी थे और उनके नामांकन वापस लेने से बदायूं सीट पर भाजपा के वागीश पाठक निर्विरोध एमएलसी बन गए। सिनोद को भाजपा बदायूं में लोकसभा प्रत्याशी का चेहरा बनाकर मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्य का विकल्प बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन