फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Double Murder Case Main Accused Ajay Father Arrested

बदायूं दोहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अजय का पिता राजेश गिरफ्तार, रंगदारी मांगने और अवैध कब्जे का आरोप

Sat, 09 May 2026 05:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 05:32 PM IST
सार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या करने के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पिता पर रंगदारी मांगने और जमीन कब्जाने के आरोप हैं।  

विज्ञापन
Budaun Double Murder Case Main Accused Ajay Father Arrested
हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश प्रताप सिंह को पुलिस ने रंगदारी मांगने और जमीनों पर अवैध कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मूसाझाग थाना क्षेत्र में हुई। बता दें कि बीते 12 मार्च को प्लांट में दो अधिकारियों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में पांच आरोपी इस समय जेल में हैं।

विज्ञापन


एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। अब उसके पिता राजेश प्रताप सिंह की गिरफ्तारी की है। पुलिस के अनुसार, राजेश प्रताप सिंह पर रंगदारी मांगने और जमीनों पर अवैध कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप हैं। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उचित कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

एचपीसीएल हत्याकांड
- 12 मार्च को सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई।
- 13 मार्च को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के दोनों पैरों में गोली लगी, एक सिपाही भी घायल हुआ।
- 13 मार्च एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह हटाए गए।
- 14 मार्च को सीएम योगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।
- 14 मार्च को सीओ उझानी को भी हटाकर लखनऊ भेजा गया।
- 17 मार्च सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में जांच के लिए एसआईटी पहुंची।
- 17 मार्च आरोपी की छह व उसके ताऊ की पांच दुकानों पर बुलडोजर चला।
- 18 मार्च सैजनी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बाजार लगवाकर आरोपी के परिवार की तह बाजारी वसूलने का मामला उजागर।
- 20 मार्च अजय के ताऊ राकेश पर 27 अवैध दुकानों का बेदखली का मुकदमा दातागंज तहसीलदार कोर्ट में दर्ज हुआ। 45 लाख 57 हजार जुर्मान लगा।
- 22 मार्च प्लांट कर्मियों के पुलिस ने बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की।
- 24 मार्च कंपनी के दो अफसरों के कोर्ट में बयान दर्ज हुए।
- 25 मार्च आरोपी अजय के ताऊ का सैजनी गांव में बना अवैध फार्म हाउस सील।
- 24 मार्च अजय व उसके पांच भाईयों पर कंपनी के कर्मचारी से मारपीट का एक और केस मूसाझाग थाने में दर्ज हुआ।
- 28 मार्च अवैध तरीके से तहबाजारी वसूलने के मामले में अजय के ताऊ व पिता व परिवारीजनो पर केस।
- 2 अप्रैल आरोपी अजय के पिता, ताऊ व करीबी पर जमीन कब्जाने का केस।
- 3 अप्रैल एचपीसीएल में दोबारा अफसरों की तैनाती हुई।
- 6 अप्रैल आरोपी अजय के सगे व तहेरे भाई का मुख्य हत्याकांड में नाम बढ़ा, इनाम घोषित हुआ।
- 8 अप्रैल आरोपी अजय के दो सगे भाईयों ने कोर्ट में सरेंडर किया।
- 9 अप्रैल आरोपी अजय को जेल से मेडिकल कॉलेज भेजने का मामला सामने आया
- 27 अप्रैल मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed