{"_id":"6232da42a1a783295767c735","slug":"budaun-bus-hits-breaker-on-road-passenger-head-injured-badly-died-on-spot-others-gherao-thana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: ब्रेकर से उछली बस, छत से टकराने से फटा युवक का सिर, मौत के बाद यात्रियों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: ब्रेकर से उछली बस, छत से टकराने से फटा युवक का सिर, मौत के बाद यात्रियों ने घेरा थाना
Thu, 17 Mar 2022 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:59 PM IST
सार
ड्राइवर बस को इस्लामनगर में स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में आज एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक एक बस में सवार होकर होली के लिए घर जा रहा था कि रास्ते में उछाल आने की वजह से उसका सिर बस की छत से टकराकर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर सिसरका निवासी 26 वर्षीय अक्षय हरिद्वार में नौकरी करते थे। होली पर प्राइवेट बस से घर आ रहे थे। आरोप है कि चालक बस को तेज गति से चला रहा था।
विज्ञापन
इससे इस्लामनगर के पास ब्रेकर पर बस उछली तो अक्षय का सिर बस के पाइप में जा लगा। इससे उनकी सीट पर बैठे ही मौत हो गई। ड्राइवर बस को इस्लामनगर में स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन