फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   B.Tech student dies in accident, mother and brother injured

Budaun News: बीटेक के छात्र की हादसे में मौत, मां-भाई घायल

Sat, 10 May 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
B.Tech student dies in accident, mother and brother injured
हरिओम का फाइल फोटो।
इस्लामनगर। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बीटेक के छात्र की शादी 11 दिन बाद होनी थी। शादी से पहले भात मांगने की रस्म निभाने के लिए मां व भाई के साथ युवक अपनी ननिहाल गया था। शनिवार अपराह्न लौटते वक्त गांव कुंदावली भट्टे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बीटेक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव फिरोजपुर गुमराह निवासी बीटेक के छात्र शेखर (27) की शादी वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव गौठा की युवती से तय हुई थी। दोनों की शादी 21 मई को होनी थी। इससे पहले शुक्रवार को वह अपनी मां राजकुमारी व भाई विशाल के साथ ननिहाल में मामा के घर भात मांगने बाइक से गया था।
विज्ञापन

शनिवार को घर लौटते समय करीब 11 बजे कुंदावली भट्टे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बीटेक के छात्र शेखर की मौत हो गई, जबकि मां राजकुमारी और भाई विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका चंदौसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन







हलवाई से लेकर गाड़ियों तक को कराया गया रद्द

21 मई को शादी होने के चलते वधू पक्ष ने हलवाई से लेकर लहंगा, फूलमाला, मंडल सजावट व अन्य कार्यक्रमों को लेकर बुकिंग की थी। घटना की जानकारी होने के बाद सभी बुकिंग को रद्द किया गया। इसी तरह बीटेक छात्र के घरवालों ने बरात ले जाने के लिए गाड़ियों की बुकिंग की थी। घटना के बाद सभी बुकिंग निरस्त करवा दी गईं।



दो ट्रैक्टरों की टक्कर में संभल के युवक की मौत, दो घायल



- जरीफनगर के गांव नाधा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। भांजी की शादी में भात पहनाकर संभल लौट रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव नाधा के पास सामने से आ रही दूसरी ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा या। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संभल जिले के थाना बहजोई के गांव कानू धामपुर निवासी हरिओम (20) पुत्र चिम्मन अपनी नाधा निवासी भांजी की शादी में भात की रस्म पूरी कर व बरात की विदाई कराके परिवार व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से गांव लौट रहे थे। शनिवार अपराह्न जरीफनगर थानाक्षेत्र के नाधा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहसवान थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर पिहरी निवासी महेंद्र और इंद्रजीत घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर रिश्तेदार व अन्य परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।

हरिओम का फाइल फोटो।

हरिओम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed