{"_id":"6a875766633d48b9bd0065d3","slug":"bsp-staged-a-protest-over-the-demolition-of-the-market-on-grounds-of-encroachment-badaun-news-c-123-1-bdn1010-171210-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अतिक्रमण के नाम पर मार्केट तोड़े जाने पर बसपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अतिक्रमण के नाम पर मार्केट तोड़े जाने पर बसपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दातागंज में धरना प्रदर्शन करते बसपाई। संवाद
दातागंज। नखासा में बसपा नेता आतिफ खान की मार्केट की 14 दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने के मामले में बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। बसपाइयों का तर्क है कि मार्केट स्वामी के पास कोर्ट का स्टे आर्डर हाेने के बाद भी दुकानों को जेसीबी से गिरा दिया गया।
तोड़फोड़ के विरोध में बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह के नेतृत्व में मंगल बाजार प्रागंण में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा की बढ़ती ताकत, भाजपा को रास नहीं आ रही, इसलिए पार्टी से जुड़े लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्यारे मियां ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई। मार्केट के मालिक आतिफ खान ने कहा कि वर्ष 2005 में सिविल कोर्ट और हाईकोर्ट ने नखासा से संबंधित जमीन पर किसी तरह की छेड़छाड़ न करने का स्टे दे रखा है। स्टे आर्डर दिखाने के बाद भी अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जहां तोड़फोड़ की गई, उससे 300 मीटर आगे तक पीडब्ल्यूडी का क्षेत्र ही नहीं है। यह क्षेत्र नगर पालिका के अंडर में आता है। ज्ञापन में पीडब्ल्यूडी के एई के खिलाफ अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराने और दुकानों को नियम विरुद्ध तोड़ने पर कार्रवाई की मांग की है। धरना-प्रदर्शन को बसपा नेता आरपी त्यागी, इंद्रपाल सिंह और बादाम सिंह आदि ने भी संबोधित किया।