{"_id":"572e0dfa4f1c1b71275cdaaa","slug":"bsa-including-the-headmaster-three-the-teachers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों को किया निलंबित
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निरीक्षण में बंद मिला बझांगी का प्राइमरी स्कूल
मिड-डे मील न बनने की शिकायत भी मिली
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव ने शनिवार को ब्लाक इस्लामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बझांगी में छापा मारा। इस दौरान स्कूल बंद मिला। प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में बैठे पाए गए। ग्रामीणों ने एक शिक्षक के शराब पीकर आने समेत कई आरोप लगाए। एमडीएम नहीं बनने समेत कई अनियमितताएं भी पाई गईं। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक और दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
बीएसए पीसी यादव सुबह करीब आठ बजे बझांगी के स्कूल पहुंचे तो स्कूल बंद मिला। बीएसए की गाड़ी पहुंचने पर गांव के कई लोग भी आ गए। बताया गया कि प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय में बैठे हैं, जबकि शिक्षक संजय पाठक और राजबहादुर सिंह गैरहाजिर हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की कि स्कूल रोजाना नहीं खुलता है। स्कूल में एमडीएम भी नहीं बनता है। रंगाई-पुताई भी नहीं करायी गई है। विद्यालय पर उसका नाम भी नहीं लिखा है। बीएसए ने विभागीय आदेशों की अवहेलना और अन्य आरोपों के चलते प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, शिक्षक संजय पाठक और राजबहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है। तीनों को इस अवधि में अलग-अलग स्कूलों में उपस्थिति देने के भी आदेश जारी किए गए हैं। बीएसए की कार्रवाई से अन्य स्कूलों के शिक्षकों में भी खलबली मची रही।