फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brothers sleeping outside the house were beaten and injured

Budaun News: घर के बाहर सो रहे भाइयों को पीटकर किया घायल

Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Brothers sleeping outside the house were beaten and injured
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों ने घर के बाहर सो रहे दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी नेमचंद ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को बताया कि गांव में वह अपने भाई भूरे के साथ घर के बाहर सो रहे थे। तभी रात के करीब दो बजे तीन अज्ञात लोग आए और उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का कहना है वह लोग चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से आए थे। कोतवाल मनोज कुमार ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है। साथ ही घटना की जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed