{"_id":"6ae1047b97cc8a3ce50161db","slug":"brother-suspects-murder-in-death-of-cattle-trader-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176412-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पशु व्यापारी की मौत पर भाई ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पशु व्यापारी की मौत पर भाई ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
छोटे फाइल फोटो
दातागंज। गांव कलौरा में पशु व्यापारी छोटे गोस्वामी (30) की मौत के मामले में उनके भाई ने रुपये के लिए लिए पुश व्यापारी के साथी पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पशु व्यापारी के शव का पोस्टमॉर्टम पैनल से कराकर वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
पशु व्यापारी का शव सोमवार को गांव के बंटू के घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस के अनुसार, मृतक छोटे के भाई बाहर रहते हैं। उनके बाहर होने के कारण सोमवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका था। मंगलवार को पहुंचे भाई मणिकांत गोस्वामी ने बताया कि भाई गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पशु खरीदने और बेचने का व्यापार करते थे।
उन्हाेंने गांव के ही बंटू का घर गिरवी रखा हुआ था। उनके पास एक लाख 95 हजार रुपये थे। इसी रकम के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। तीन दिन पहले उनका मां से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह साथी पशु व्यापारी के साथ घर से निकल गए थे। वह गिरवी रखे घर के पास एक महिला के घर खाना भी खाते थे।
विज्ञापन
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।