फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother Moon today , will be a crucial test of the arrangements

जेठ पूर्णिमा आज, इंतजामों की होगी अग्निपरीक्षा

Mon, 01 Jun 2015 07:59 PM IST
Ujani
Ujani Updated Mon, 01 Jun 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करते वक्त नौ श्रद्धालुओं की मौत के जागे कासगंज और बदायूं के पुलिस-प्रशासन ने दशहरा पर तो बेहतर व्यस्थाएं कर सफलता हासिल कर ली, लेकिन मंगलवार को जेठ पूर्णिमा पर कछला में उसे एक बार फिर से परीक्षा के दौर से गुजरना होगा।

विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के अनुरूप सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराने के लिए पुलिस ने अभी से व्यवस्थाएं करने का दावा किया है, लेकिन कासगंज पुलिस को भी दशहरा जैसे इंतजाम के लिए सहयोग करना पड़ेगा। कछला पुलिस चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह ने बताया कि जेठ पूर्णिमा पर इस बार भी कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। राजस्व विभाग की टीम भी घाट पर मौजूद रहकर पुलिस का सहयोग करेगी।
विज्ञापन

इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी लौनिया चौहान की मानें तो स्थानीय स्तर से उन्होंने घाटों पर पहले की तरह ही इंतजाम कराए हैं। दशहरा वाले दिन लगी बेरीकेडिंग अभी तक सुरक्षित है। बता दें कि सोमवती पर आस्था का सैलाब उमडने से स्नानार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। नहाते वक्त डूबने से नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed