फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bridge underground station The way in Pilar crevice

ब्रिज स्टेशन के अंडर ग्राउंड रास्ते के पिलर में दरार

Sun, 31 May 2015 07:44 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sun, 31 May 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन

बरेली-कासगंज के बीच नई ब्राडगेज लाइन पर कछला में अंडर ग्राउंड सब-वे (रास्ता) बन कर तैयार हो गया है। स्टेशन परिसर के कायाकल्प का काम भी पूरा हो गया लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ट्रेन दौड़ने से पहले ही अंडर ग्राउंड रास्ते के स्टेशन वाले छोर पर मेन पिलर में दरार पड़ गई है।

विज्ञापन

नई ब्राडगेज लाइन पर बरेली और कासगंज के बीच कछला में स्टेशन तक यात्रियों की आने-जाने को सुविधा के मद्देनजर बना अंडर ग्राउंड रास्ता इकलौता है। पहले मीटरगेज लाइन थी, सो ट्रेन पुराने पुल से होकर ब्रिज स्टेशन के पश्चिमी छोर से होकर गुजरती थी। नया पुल बना तो स्टेशन वही रहा, लेकिन लाइन पूर्वी छोर पर पड़ी। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को ट्रैक पर होकर नहीं दौड़ना पड़े, इसीलिए रेलवे ने अंडर ग्राउंड रास्ता तैयार कराया है।
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड रास्ता एक ओर स्टेशन पर खुला, तो दूसरी तरफ वह बरेली-मथुरा हाइवे के एप्रोच रोड से जुड़ गया है। स्टेशन वाले छोर के मेन पिलर में दरार का मामला कायाकल्प के दौरान ही सामने आ गया था। सूत्रों की मानें तो इसकी शिकायत गंगा स्नान को पहुंचे कुछेक यात्रियों ने ठेकेदार से भी की थी, लेकिन गौर करने की बजाय दरार के ऊपर प्लास्टर कर दिया गया। प्लास्टर हो जाने के बावजूद दरार स्पष्ट नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नानार्थियों को मुफीद रहेगा अंडर ग्राउंड रास्ता
उझानी। कछला ब्रिज स्टेशन पर बना अंडर ग्राउंड रास्ते से यूं तो हरेक यात्री को गुजरना पड़ेगा, लेकिन यह सबसे ज्यादा मुफीद खासकर स्नानार्थियों के लिए साबित होगा। स्नान पर्वों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगाघाट पर पहुंचते हैं। अंडर ग्राउंड रास्ते की चौड़ाई अधिक होने की वजह से आवागमन में भी दिक्कत नहीं होगी।


उझानी में रहेगी ओवरब्रिज की दरकार
उझानी। स्थानीय स्टेशन से सटे पंखा रोड पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग मीटरगेज लाइन के दौरान से उठती रही है। समाजसेवा समिति के अध्यक्ष राहुल तूफानी ने तो एक दशक में अनगिनत बार रेल मंत्रियों को ज्ञापन भी भेजे लेकिन ओवरब्रिज का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। राहुल ने बताया ने कि आवेरब्रिज बन जाने से जहां एक फाटक कम हो जाता वहीं कादरचौक की ओर का रास्ता भी सुगम हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed