Budaun News: युवक ने 80 हजार रुपये देकर रचाई थी शादी, रात में बाइक से दुल्हन हो गई फरार
बदायूं में एक महिला ने युवक से 80 हजार रुपये लेकर उसकी शादी युवती से कराई थी। लेकिन शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन बनकर आई युवती नकदी और जेवर लेकर चंपत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव जसमाह में दुल्हन शादी के तीसरे दिन ही 40 हजार रुपये और नकदी लेकर भाग गई। युवक ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। युवक ने 80 हजार रुपये लेकर शादी कराने वाली महिला से संपर्क किया तो वह भी टालमटोल करती रही। युवक ने थाने में इसकी तहरीर दी है।
गांव जसमाह निवासी डम्मर पुत्र दुर्गपाल की किसी कारण शादी नहीं हो पा रही थी। डम्मर के मुताबिक, गांव की एक महिला ने उससे कहा कि वह अपनी रिश्तेदारी में उसकी शादी करा देगी, लेकिन इसके लिए कुछ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। डम्मर इसके लिए राजी हो गया। जनवरी में गांव की महिला ने शादी करवाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन सौदा अस्सी हजार रुपये में तय हो गया।
पांच जनवरी को कराई थी शादी
महिला ने 40 हजार रुपये लेने के बाद डम्मर की शादी पांच जनवरी को कराई थी। युवती दो दिन घर में रुकने के बाद तीसरे दिन सात जनवरी को रात नौ बजे के करीब अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठ कर चली गयी। युवती अपने साथ घर में रखे चालीस हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी की पायल भी ले गई।
महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
युवती के इस तरह जाने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद डम्मर लगातार युवती को तलाशता रहा। जब वह नहीं मिली तो उसने गांव की महिला से अपने रुपये वापस देने को कहा, लेकिन वे उसे टालती रही। हारकर डम्मर ने गांव की महिला सहित छह लोगों के खिलाफ फर्जी शादी कराने वालों के नाम तहरीर दी है। थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जल्द जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।