फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brick kiln worker murdered by strangling with a towel

Budaun News: ईंट भट्ठा मजदूर की गमछे से गला कसकर हत्या

Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln worker murdered by strangling with a towel
मौके पर शव को देखते ग्रामीण। संवाद
अलापुर। कस्बा में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे किनारे गेहूं के खेत में मजदूर की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई। मजदूर पड़ोस के गांव अभियासा में एक ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी करता था। वह शुक्रवार शाम से लापता था। शनिवार दोपहर ग्रामीणों द्वारा खेत में शव देखने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी रामवीर (45) पुत्र भोला क्षेत्र के गांव अभियासा के एक ईंट भट्ठे पर पत्नी शिखा व चार बेटों के साथ रहकर मजदूरी करता था। रामवीर के बड़े अंशु ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके पिता को गांव में खेत में खड़ी सरसों फसल काटनी थी। इस वजह से वह मां को लेकर साइकिल से गांव गए थे।
विज्ञापन

गांव में उन्होंने सरसों की फसल काटी। इसके बाद मां को साइकिल पर बैठाकर ईंट भट्ठे पर लौट रहे थे। अलापुर कस्बा में पहुंचने पर उसके पिता ने मां को साइकिल से उतार दिया। मां को ई-रिक्शा पर बैठाकर ईंट भट्ठा के लिए भेज दिया। जब देर रात तक पिता ईंट भट्ठे पर नहीं पहुंचे तो उसने मां के साथ तलाश की, लेकिन पिता का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह अंशु थाने पहुंचा। यहां उसने पुलिस को पिता के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने उसे फोटो लाने के लिए घर भेज दिया। इस बीच अलापुर कस्बे में राहगीरों ने एमएफ हाईवे के किनारे एक गेहूं के खेत में रामवीर का शव पड़ा देखा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मजदूर की पहचान कराई।
परिजनों को बुलाया गया। जहां पत्नी एवं बेटे रामवीर ने शव की पहचान की। पुलिस को घटनास्थल के पास ही मजदूर की साइकिल भी बरामद हुई। मजदूर के गले में गमछा कसा हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे ने गमछे से ही गला कसकर मजदूर की हत्या की है। पुलिस ने पत्नी एवं बेटों से पूछताछ की। इस पर परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। जानकारी मिलने पर चितौरा गांव से पहुंचे मजदूर के भाई धर्मवीर ने बताया कि उसके भाई की हत्या में कोई करीबी ही शामिल है। धर्मवीर ने बताया कि हरिद्वार में रह रहे भाई राजवीर को सूचना दी गई है। उसके आने के बाद तहरीर दी जाएगी।


मोबाइल की तलाश में पुलिस
पुलिस ने मजदूर की पत्नी शिखा से घटना के संबंध में पूछताछ की। शिखा ने बताया कि शुक्रवार को ही उसके पति ने मोबाइल लिया था। उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इधर, पुलिस ने मजदूर के साथियों समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। पता चला कि मजदूर मोबाइल ही नहीं चलाता था। पुलिस को मजदूर की पत्नी के बयानों में झोल नजर आ रहा है।


करीबी पर हत्या की आशंका
मजदूर के हत्या के संबंध में भले ही पुलिस को तहरीर नहीं मिली हो, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से हत्या की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने मजदूर के भाई के भी बयान दर्ज किए हैं। इसमें पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। इस आधार पर पुलिस को किसी करीबी पर ही हत्या की आशंका है।



शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करेंगे। - अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी

मौके पर शव को देखते ग्रामीण। संवाद

मौके पर शव को देखते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed