फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bribe taker sent to jail in judicial custody

Budaun News: रिश्वतखोर बाबू को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Wed, 25 Sep 2024 06:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 25 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Bribe taker sent to jail in judicial custody
बदायूं। रिश्वत खोर बाबू को न्यायिक हिरासत में मंगलवार को जेल भेज दिया गया। मीट की दुकान के लाइसेंस के लिए जारी होने वाली एनओसी के नाम पर बाबू ने आठ हजार रुपये की रिश्वत ली थी, जिसे टीम ने सोमवार को रंगेहाथ पकड़ा था।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी अरसलान खान ने मीट की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस को आवेदन किया था। एनओसी लेने के लिए आवेदक अरसलान ने नगर पालिका के बाबू मुशाहिद के पास गया। एनओसी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नगरपालिका के बाबू मुशाहिद ने आवेदक से 20 हजार की रिश्वत मांगी। रुपये न देने पर वह कई दिन से उसे परेशान करता रहा। बाद में सौदा आठ हजार रुपये में तय हो गया। परेशान अरसलान ने मामले की शिकायत सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह से कर दी। रिश्वत मांगने संबंधी साक्ष्य भी पीड़ित ने टीम को सौंपे। इसके बाद सीओ के निर्देश पर इंस्पेक्टर प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम सोमवार को बदायूं पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने आरोपी की आठ हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। सिविल लाइन कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed