फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brass hours including cash of donation boxes stolen from two temples including Brahmadev's monastery

ब्रह्मदेव के मठ समेत दो मंदिर से दानपात्र की नकदी समेत पीतल के घंटे चोरी

Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brass hours including cash of donation boxes stolen from two temples including Brahmadev's monastery
उझानी (बदायूं)। चोरों ने रविवार रात बाईपास स्थित ब्रह्मदेव के मठ और मिहौना गांव में मंदिर को निशाना बना लिया। दोनों मंदिरों से चोर पीतल के एक दर्जन से अधिक घंटे और दानपात्र से नकदी निकाल ले गए।
विज्ञापन

ब्रह्मदेव मठ के महंत शिवम शर्मा ने बताया कि मठ के अंदर रात में कोई नहीं रहता है। चोरी में मठ और थान के पास लगे पीतल के आठ-नौ घंटों के अलावा दानपात्र से करीब 15 हजार रुपये की नकदी गई है। महंत की सूचना के बाद दरोगा दिगंबर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महंत के अलावा सेवादार से घटना के बारे में जानकारी की। महंत की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी गई है। दरोगा ने सेवादार को अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा मिहौना गांव के मंदिर से भी चोरों ने पीतल के पांच घंटे चोरी कर लिए। दानपात्र से भी नकदी गायब है। एक ही रात में मंदिरों में चोरी की दोनों घटनाओं पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा समेत कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed