{"_id":"96dffe3fd541ec2057688ccb94c56279","slug":"bovine-meat-and-skins-including-two-holding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय मांस और खाल समेत साथ दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय मांस और खाल समेत साथ दो पकड़े
अलापुर (बदायूं)।
Updated Tue, 25 Aug 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने कस्बा सखानूं में एक घेर में छापा मारकर मौके से दो लोग पकड़ लिए। जबकि उनके दो साथी भाग गए। मौके से गोवंशीय पशु का मांस और एक खाल मिली। पशु काटने का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि दरोगा जगमाल सिंह, सिपाही राकेश कुमार, रामाधार, उमेश और ऋषि पांडेय को मुखबिर ने सूचना दी कि सखानूं में एक घेर में पशु काटे जा रहे हैं। पुलिस ने बताए स्थान पर जाकर देखा तो चार लोग पशु को काटने के बाद उसकी खाल उतार रहे थे। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो इसी गांव के भूरे और नसरूल भाग गए। नबील और हबीब को पकड़ लिया गया। सूचना पर म्याऊं के पशु चिकित्साधिाकारी पहुंचे। उन्होंने मांस का परीक्षण किया।
एसओ सीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में दरोगा जगमाल सिंह की ओर से भूरे, नसरूल, नबील और हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नबील और हबीब को को जेल भेजा जाएगा। बताते चलें कि कस्बा सखानूं में मांस का धंधा बड़े स्तर पर हो रहा। इससे पहले भी कई लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़कर जेल भेजा है। बताते हैं कि इन धंधेबाजों को एक सफेदपोश का संरक्षण प्राप्त है।