फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bought a car and grabbed the payment of Rs. 4.50 lakh

Budaun News: कार खरीदकर 4.50 लाख का भुगतान हड़पा

Sat, 29 Mar 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bought a car and grabbed the payment of Rs. 4.50 lakh
बदायूं। वजीरगंज कस्बे के एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने कार क्रेता के खिलाफ 4.50 लाख रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने कार खरीदने के बाद पीड़ित को 4.50 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बा के आंवला रोड निवासी अरविंद कुमार वार्ष्णेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी कार गोरी शंकर शर्मा निवासी गांव सर्वा कोतवाली बिसौली को 5.50 लाख रुपये में बेची थी। गोरी शंकर ने उन्हें एक लाख रुपये एडवांस दिया था। शेष 4.50 लाख रुपये बाद में देने का वायदा दिया। कई दिन गुजरने के बाद गोरी शंकर ने 4.50 लाख रुपये नहीं दिए। इसके साथ ही कार भी अपने नाम नहीं कराई। जब उससे रुपयों का तकादा किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी गोरी शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed