फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Both accused tantrik caught in case of loss of eyesight of a woman in Badaun

आफत बना अंधविश्वास: तांत्रिकों ने दिया महिला को आंखों में डालने के लिए पानी, दिखने के बजाय चली गई रोशनी, जानें पूरा मामला

Tue, 05 Jul 2022 08:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं। 
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।  Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Jul 2022 08:05 PM IST
सार

एसओ चरन सिंह राणा ने बताया कि ग्रामीण मंगलवार को दोनों व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाए थे, लेकिन तहरीर में महिला के पति ने कार्रवाई न कराने की बात कही। इससे दोनों को छोड़ दिया गया है। वहीं अब महिला की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
Both accused tantrik caught in case of loss of eyesight of a woman in Badaun
दोनों तांत्रिक को ले जाती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में महिला की आंखों की रोशनी जाने के मामले में दोनों तांत्रिक मंगलवार को ओरछी चौराहे से पकड़ लिए गए। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीण दोनों को पकड़कर थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया, लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। महिला के पति के द्वारा लिखकर देने के बाद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास निवासी मीना पत्नी प्रमोद की सोमवार दोपहर अचानक आंखों की रोशनी चली गई थी। उसके पति के मुताबिक सोमवार दोपहर नांरगी कपड़े पहने दो तांत्रिक उसके घर आए थे। उन्होंने पानी पिया और 21 रुपये दक्षिणा ली। उसकी पत्नी मीना को पानी दिया और कहा कि यह पानी आंखों में डालने से सारे कष्ट दूर होंगे। इसके बाद दोनों तांत्रिक चले गए। बाद में उसकी पत्नी ने अपनी आंखों में पानी डाला, जिससे उसे दिखना बंद हो गया। इस पर परिवार वाले शाम को उसे चंदौसी ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन

मंगलवार को दोनों तांत्रिक लोगों ने ओरछी चौराहे से खाना खाते हुए पकड़ लिए। इससे मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। हंगामा बढ़ता देख ग्रामीण उन्हें फैजगंज बेहटा थाना ले गए। मामले को लेकर प्रमोद ने एक तहरीर भी दी है। जिसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी को दौरे पड़ते हैं। अब उसकी हालत में सुधार है। इससे वह कार्रवाई नहीं चाहता। एसओ चरन सिंह राणा ने बताया कि ग्रामीण मंगलवार को दोनों व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाए थे, लेकिन तहरीर में प्रमोद ने कार्रवाई न कराने की बात कही। इससे दोनों को छोड़ दिया गया है।

ज्यादा पैसों के लालच में फंस गए दोनों तांत्रिक
गांवों में भिक्षा मांगने वाले दोनों तांत्रिक सोमवार को घूमते-घूमते प्रमोद के घर पहुंचे। जहां घर में सिर्फ चार महिलाएं मौजूद थीं। महिलाओं ने दोनों को बैठा लिया और ग्रह-नक्षत्र आदि पूछने लगीं। बताते हैं कि इस पर तांत्रिकों ने उनसे लोटे में पानी मांगा। पानी लेने के बाद दोनों ने मंत्र पढ़ा, जिसे तीन महिलाओं ने पी लिया। बीमार रहने वाली महिला को मुंह पर ये पानी छिड़कने को कहा, जिसके बाद उसे दिखना बंद हो गया। 

कुछ देर बाद ठीक होने की बात कह दोनों तांत्रिक वहां रुपये आदि लेकर चले गए। जब मीना की आंख की रोशनी काफी देर तक नहीं आई तो परिवार वाले उसे चंदौसी ले गए। परिवार वालों की माने तो महिला को दौरे पड़ते हैं, जिससे उसकी आंख की पुतलियां ऊपर चढ़ जाती हैं। इलाज के बाद उसकी तबियत ठीक है। इधर, मंगलवार को दोनों तांत्रिक फिर लोगों से पैसे ऐंठने के चक्कर में थे, लेकिन इस बार वे ग्रामीणों के चंगुल में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed