{"_id":"687d46d289b63be8760ab688","slug":"bol-bams-buzz-on-the-highway-kanwariyas-will-perform-jalabhishek-in-shivalaya-today-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143495-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर बोल बम की धूम... शिवालय में कांवड़िया आज करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर बोल बम की धूम... शिवालय में कांवड़िया आज करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
उझानी में बरेली- मथुरा हाईवे पर छतुइया फाटक के कतार में निकलते कांवड़िये। संवाद
- फोटो : पुलिस विभाग
उझानी/ कछला। बरेली- मथुरा हाईवे पर रविवार को दिनभर बोल बम की गूंज रही। बदायूं और बरेली समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों के शिवभक्तों ने सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कछला घाट से कांवड़ यात्रा शुरू की। हाईवे पर गाजे-बाजे और भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िया निकले।
अधिकतर कांवड़ियां निजी वाहनों से आए और उसमें साउंड सिस्टम लगाए थे। डीजे लगे वाहनों की संख्या काफी कम रही। पीलीभीत के बीसलपुर से आए बाइक सवार कांवड़ियां संजीव कुमार ने बताया कि वह जलाभिषेक करने के बाद ही घर जाएंगे। उनकी टोली बीसलपुर के मंदिर में पूजा- अर्चना करेगी। बरेली के कांवड़ियों की टोली में कलाकारों ने धमाल मचाया। ट्रॉली पर थिरकते कलाकारों को देख अन्य टोलियों में कांवड़िया नाचने-गाने लगे। महिलाओं के साथ बच्चे भी शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। कछला से कासगंज की ओर भी हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या कम नहीं रही। कासगंज के अलावा, हाथरस और एटा से भी कांवड़िया आए।
-- -- -
करीब 70 हजार भक्तों ने शुरू की कांवड यात्रा
- कछला गंगा घाट पर शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला रविवार तड़के से ही शुरू हो गया। आस्था की डुबकी लगाने के बाद पुरोहितों से कांवड़ पूजन कराया गया। गंगा स्नान का सिलसिला रात में भी चला। गंगाघाट के पुरोहित हरीओम ने बताया कि घाट पर सबसे ज्यादा भीड़भाड़ बदायूं, बरेली और कासगंज के कांवड़ियों की रही। रविवार शाम तक करीब 70 हजार शिवभक्तों के कांवड़ यात्रा शुरू की। पिछले रविवार के मुकाबले भीड़ अधिक रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने की कांवड़ यात्रा
- बदायूं सदर से भाजपा विधायक महेशचंद गुप्ता ने रविवार सुबह अपने समर्थकों के साथ कछला घाट से कांवड़ यात्रा शुरू की। बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य, भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि ने उनका हौसला बढ़ाया। विधायक ने एक दिन पहले ही पैदल कांवड़ यात्रा करने का ऐलान किया था। इस वजह से उनके साथ बाइक सवार कार्यकर्ताओं की भीड़ काफी रही। वह सोमवार सुबह में बदायूं के बिरुआवाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
-- -- -- --
कांवड़ियों ने छके भंडारे, सब्जी- पूडी तो कहीं मिला छोले- पुलाव
फोटो- 3
उझानी। भगवान भोलेनाथ की आस्था से सराबोर कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा और सत्कार के लिए कई लोग आगे आए। देवनागरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राममोहन शर्मा ने छतुइया रेल फाटक के पास शिवभक्तों के लिए भंडारा किया। उन्होंने कांवड़ियों को सब्जी, पूडी और छोले- पुलाव का प्रसाद वितरित किया। दहेमू पुलिया के पास कोतवाली पुलिस की ओर से आयोजित भंडारे में डीएम अवनीश राय, एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह समेत पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा बाजार में अवनीश शर्मा ने भंडारा कराया। रास्ते में स्वयंसेवी संगठनों और समाजसेवियों की ओर से कांवड़ियों की जलसेवा की गई। संवाद

उझानी में बरेली- मथुरा हाईवे पर छतुइया फाटक के कतार में निकलते कांवड़िये। संवाद- फोटो : पुलिस विभाग