{"_id":"6af145b8d2fc5ef1c40da49a","slug":"body-of-missing-youth-found-hanging-from-tree-in-budaun-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका
Mon, 09 Nov 2026 09:32 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:32 AM IST
सार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में शनिवार रात से लापता युवक का शव 12 घंटे बाद पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि, परिजन कोई वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
गिरिजेश शाक्य का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में लापता युवक का शव ककोड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह शनिवार रात से लापता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि परिजन वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी गांव निवासी गिरिजेश शाक्य (उम्र 20 वर्ष) शनिवार रात 8:00 बजे अपने घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद युवक का पता नहीं चलने पर पिता सोरन शाक्य ने थाना कादरचौक में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। उसके फोन की लोकेशन कादरबाड़ी गांव में थी। तलाश करने पर युवक ककोड़ा जंगल में मृत मिला। उसका शव पेड़ से लटका था। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन