{"_id":"68bdd3b79d1b55e0db0dbd34","slug":"body-of-a-youth-found-in-a-pit-on-ganga-expressway-accident-suspected-badaun-news-c-123-1-sbly1018-146513-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसे की आशंका
विज्ञापन
अनिल का फाइल फोटो।
बदायूं। बाइक लेकर घर से निकले युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। उसका शव एक्सप्रेसवे के पास गड्ढे में पड़ा था। क्षतिग्रस्त बाइक भी समीप ही पड़ी थी। पुलिस ने हादसे की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया निवासी अनिल (25) पुत्र ताराचंद शनिवार की शाम बाइक से पास के ही गांव कौंर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले।
खोज करते हुए परिजन रात करीब 1:30 बजे थाना क्षेत्र के गांव बजरमैरी और कौंर के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के पास पहुंचे, जहां अनिल का शव गड्ढे में पड़ा था। पास ही में उसकी बाइक टूटी पड़ी थी। पुलिस ने हादसे में मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दो साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
अनिल की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके दो साल की बेटी तान्या है। अनिल की हादसे में मौत से बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। अनिल तीन भाइयों ने सबसे छोटा था। वह पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन करता आ रहा था। उसके दो भाई भी पानीपत में मजदूरी करते हैं। भाई की मौत की खबर मिलने के बाद दोनों घर को रवाना हो गए हैं। देर रात तक दोनों घर पहुंच सकेंगे। अंतिम संस्कार आज होगा।