{"_id":"59b544914f1c1bee7f8b595e","slug":"boatman-scolded-fro-playing-vulgar-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट पर फूहड़ गाने बजाने पर नाविकों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगाघाट पर फूहड़ गाने बजाने पर नाविकों को खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में सोरों से गंगाघाट की सफाई करने पहुंचे गंगा विचार सफाई मंच के पदाधिकारियों और नाविकों में रविवार को सुबह उस वक्त नोकझोंक हो गई, जब उनके कहने पर नाविकों ने डेक से फूहड़ गाने बजाने बंद नहीं किए। कहासुनी के बाद जुटे लोगों ने नाविकों को समझाने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। बाद में गाना बजाने वाले नाविकों को घाट से खदेड़ दिया गया।
गंगा विचार सफाई मंच के पदाधिकारी अमित प्रजापति की अगुवाई में सुबह करीब 10 बजे कछला गंगाघाट पर पहुंचे। घाट पर दो-तीन नावों पर तेज आवाज में फूहड़ गाने सुन अमित समेत उनकी टीम के सदस्यों ने नाविकों से शिकायत की। इसी बात पर एक नाविक ने हंगामा कर दिया। नाविकों और मंच के सदस्यों के बीच नोकझोंक हो गई। अमित ने बताया कि नावों डेक लगाकर ऐसे फूहड़ गाने बजाए जाते हैं जो श्रद्घालुओं की पूजा-अर्चना के दौरान बाधक बनते हैं। हंगामा और नोकझोंक के दौरान सोरों के युवकों को श्रद्घालुओं का भी साथ मिला। उन्होंने भी नाविकों खरी खोटी सुना डाली। सफाई अभियान के सदस्यों ने ऐसे नाविकों को घाट से खदेड़ दिया जो डैक पर गाने बजा रहे थे। बाद में उन्होंने कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों से भी नाविकों की शिकायत की। नाविकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।