फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Board Exam Properties: Secondary Preparations incomplete education department

बोर्ड परीक्षा नजदीक: माध्यमिक  शिक्षा विभाग की तैयारियां अधूरी

Thu, 23 Feb 2017 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च के दूसरे हफ्ते से शुरू होनी है और उसमें महज 15-20 दिन का वक्त बाकी है लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारियां अभी पूरी तरह से अधूरी हैं। 111 केंद्र बनाए जाने के बाद से डीआईओएस खाली बैठे हैं। उन्होंने अभी तक न तो केंद्र व्यवस्थापक बनाए हैं, न ही कक्ष निरीक्षकों की प्रबंध ही किया है। बोर्ड  के नियमानुसार 40 बच्चों पर दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। जिले में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की संख्या 53763 है। इसके मुताबिक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए लगभग 2650 शिक्षकों की आवश्यकता होगी, लेकिन चौंकाने वाली बात है कि जिले मेें परीक्षा का दारमोदार संभाले डीआईओएस को यही नहीं मालूम कि इन शिक्षकों का इंतजाम कैसे होगा। अभी तक उन्होंने यही आंकड़े नहीं जुटाए हैं कि जिले में माध्यमिक के शिक्षक कितने हैं। संख्या पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी स्कूटनी बनी नहीं है।
जाहिर है कि ऐसे में ऐन मौके पर परीक्षाओं की तैयारी होने से तमाम अनियमितताएं सामने आएंगी। परीक्षाओं की तैयारी पहले से नहीं की जाती है और बाद मेेें शिक्षकों की कमी रह जाती हैं। ऐसे मेें कई-कई बार तो पूरे-पूरे केंद्र पर एक ही शिक्षक को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करके परीक्षा करानी पड़ती है। इससे नकल जैसी स्थिति सामने आती हैं। वहीं, अभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और संवेदनशील स्कूलों की सूची भी तैयार नहीं पाई हैं। जनपद में सिर्फ बोर्ड परीक्षा केन्द्र बनाने और कापियां आने तक ही तैयारियां सिमट गई है।
विज्ञापन

--------
परीक्षार्थी आंकड़े 
हाईस्कूल- 32845
इंटरमीडिएट-20918
परीक्षाथियों की कुल संख्या-53763
परीक्षा केंद्र-111
-------
अभी देख रहे हैं कि कितने शिक्षकों की जरूरत बोर्ड परीक्षा में होगी। फिलहाल बता पाना संभव नहीं है कि हमारे पास कितने शिक्षक हैं। समय रहते तैयारी पूरी कर ली जाएंगी। बोर्ड परीक्षाएं सुचारू और नकलविहीन कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed