फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blood-soaked body of young man found covered with quilt

रजाई से ढका मिला युवक का खून से लथपथ शव

Thu, 23 Dec 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body of young man found covered with quilt
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर में बुधवार सुबह 35 वर्षीय चंद्रभान का शव बिस्तर पर रजाई से ढका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारवाले युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन वह किसी से रंजिश होने से भी इनकार कर रहे हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम फरीदापुर निवासी चंद्रभान छह भाइयों में सबसे छोटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। वह गुलड़िया निवासी सतीश के भट्ठे पर मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे। परिवारवालों के मुताबिक चंद्रभान शराब पीने के आदी थे। वह रोज शराब पीकर घर लौटते थे। इससे उनकी हालत भी खराब रहती थी। मंगलवार रात चंद्रभान भट्ठे से काम करके किस वक्त लौटे या उन्हें कोई लेकर आया था। ये किसी व्यक्ति ने नहीं देखा। बुधवार सुबह जब चंद्रभान चारपाई से नहीं उठे तो उनके भाई निर्बल और उनके परिवार वाले घर पहुंचे। उन्होंने रजाई हटाकर देखा तो चंद्रभान का शव पड़ा था। उनके सिर में गहरी चोट लगी थी। कई जगह कटा हुआ भी था। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई निर्वल ने बताया कि चंद्रभान काफी कमजोर थे। इससे उनके दांत तक नहीं रहे थे। उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस मामले की संदिग्ध मान रही है। पुलिस का मानना है कि युवक शराब पीने का आदी था। उसके सिर में शायद गिरने से चोट लगी है। किसी हमले जैसी चोटें नहीं हैं। इससे लग रहा है कि वह साइकिल से गिरा होगा और यहां आकर सो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक शराब पीने का आदी था। लग रहा है कि वह कहीं गिर गया होगा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई और बाद में उसकी मौत हो गई। फिलहाल इसकी जांच सभी पहलुओं पर कराई जा रही है। जो भी सच्चाई होगी। उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed