फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   blood donation

रक्तदान में युवाओं ने दिखाया उत्साह, बने महादानी

Sat, 02 Oct 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
blood donation
अमर उजाला के रक्तदान शिविर में पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आयोजित शिविर में 32 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान को लेकर खासकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। पुलिसकर्मी भी रक्तदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने संयुक्त रूप से किया। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रक्तदान शिविर में 32 महादानियों ने रक्तदान किया। युवाओं, पुलिस विभाग के साथ कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने रक्तदान किया। पंजाबी समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ के देवेंद्र मिनोचा, विकास आहूजा, राजू धींगड़ा, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा जिला प्रभारी शुभम अग्रवाल, अशोक कुमार, मुकेश बाबू, हेमेंद्र कुमार ने रक्तदान किया। इसके अलावा मानव शर्मा, शिवम कुमार सैनी, धीरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप पटवा, नीता देवी, नितिन गुप्ता, पत्रकार सौरभ शंखधार, गौरव रस्तोगी, मुकेश कुमार, राकेश सिंह, राजवीर शर्मा, नितिन शर्मा, अजय कुमार और 12 पुलिस कर्मी भी रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन

शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने रक्तदान के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से किसी तरह की कमजोरी नहीं आती। चिकित्साधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर में नए खून के साथ ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
12 पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान
शिविर में कोतवाली, सिविल लाइंस और उझानी कोतवाली के 12 पुलिस कर्मियों ने भी रक्तदान करके मानवता का धर्म निभाया। रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों में प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, प्रवीन कुमार, कपिल कुमार, थर्वेश, सुमित कुमार, सचिन कुमार, कुलदीप यादव, कपिल शर्मा, सौरभ बालियान, गुलाब सिंह और कौशिंद्र सिंह शामिल रहे।
सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह और ब्लड बैंक प्रभारी शिवम रस्तोगी ने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

-
रक्तदाता बोले-अमर उजाला के शिविर का करते हैं इंतजार
नियमित रक्तदाता मानव शर्मा, गुलाब सिंह, धीरेंद्र कुमार शर्मा, नितिन गुप्ता, सौरभ शंखधार के अलावा पंजाबी समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ के देवेंद्र मिनोचा, राजू धींगड़ा, विकास आहूजा ने सामाजिक सरोकारों को लेकर अमर उजाला की रक्तदान मुहिम का सराहा। इसके साथ यह भी कहा कि 14 जून और एक अक्तूबर को अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों का वह इंतजार करते हैं। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने भी अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed