फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Block Head Husband and BJP leader in Naxal

ब्लॉक प्रमुख पति और  भाजपा नेता में नोकझोंक

Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ दातागंज
अमर उजाला ब्यूरो/ दातागंज Updated Fri, 12 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Block Head Husband and BJP leader in Naxal
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
-हंगामे के बीच बेनतीजा रही दातागंज क्षेत्र पंचायत की बैठक
विज्ञापन

-ब्लाक प्रमुख नहीं आईं, उनके पति ने की बैठक की अध्यक्षता
-अफसर नहीं पहुंचे, सबसे ज्यादा शिकायतें हैंपपंप खराब होने की आईं      

क्षेत्र पंचायत समरेर की बैठक हंगामा के चलते शुक्रवार को बेनतीजा रही। ब्लॉक प्रमुख पति और भाजपा नेता के बीच नोकझोंक हो गई। किसी अधिकारी के न पहुंचने की वजह से बैठक में कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका। अब बैठक बाद में होगी। समरेर ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न तो जिले से कोई अधिकारी पहुंचा और न ही बीडीओ समरेर पहुंचे। बैठक में सबसे ज्यादा शिकायतें गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को लेकर आईं। बैठक के दौरान कई प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को कुर्सियां नहीं मिलीं। बाहरी लोग कुर्सियों पर बैठे रहे। इस पर बैठक में विधायक प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता अग्रवीर गुर्जर और ब्लॉक प्रमुख पति अवनीश यादव के बीच नोकझोंक हो गई। भाजपा नेता ने ब्लाक प्रमुख पति से कुर्सी न होने पर आपत्ति जताई तो अवनीश ने उनसे विधायक प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में भाग लेने का अधिकृत पत्र दिखाने को कहा तो अग्रवीर सिंह ने पलटवार करते हुए अवनीश यादव से पूछा कि वह खुद ब्लाक प्रमुख न होते हुए भी कैसे अध्यक्षता कर रहे हैं। कहा कि आपके पास इसका अधिकृत पत्र है तो अवनीश ने अपनी ब्लाक प्रमुख पत्नी की ओर से अधिकृत लेटर दिखा दिया। बैठक की खास बात यह रही कि इसमें खुद ब्लाक प्रमुख शामिल नहीं हुईं। उनकी ओर से उनके पति अवनीश ने बैठक की अध्यक्षता की। सेरहा की प्रधान नीरज सिंह ने कहा कि उनके गांव में चार हैंडपंप खराब पड़े हैं।      

बैठक में समरेर की प्रधान कल्पना सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर शिकायत की। गुड्डू सोलंकी ने ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जों और पट्टों की पैमाइश का मुकदमा उठाया। विकास यादव, चंद्र प्रकाश, मुन्ना सिंह, श्याम बहादुर आदि ने भी अपने-अपने गांवों में समस्याओं को उठाया। हालांकि, अधिकारियों के न पहुंचने की वजह से बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed