फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU's performance against DRM Izatnagar

भाकियू का डीआरएम इज्जतनगर के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 26 Dec 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
BKU's performance against DRM Izatnagar
भाकियू का डीआरएम इज्जतनगर के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुकदमा वापसी और ट्रेन संचालन बढ़ाने की मांग उठाई 
 बरेली से कासगंज तक ट्रेन बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रेलवे स्टेशन गेट पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर के डीआरएम का पुतला फूंक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरपीएफ की ओर से किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। 

पुतला फूंकने के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि नई ट्रेनों का संचालन कराने की मांग जनहित की है। इसकी अनदेखी रेलवे के अधिकारी लंबे समय से कर रहे हैं। उनकी लापरवाही से ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके विरोध में ट्रेन रोकने पर आरपीएफ ने किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तानाशाही का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के अफसर और आरपीएफ समझ लें कि भाकियू कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब बदायूं के किसान इज्जतनगर रेलवे मंडल कार्यालय जाकर डीआरएम को घेरेंगे। इसी सिलिसिले में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत दो जनवरी को महापंचायत करेंगे, जिसमें प्रदेश व्यापी खाट पंचायत का एलान किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश भर में भाकियू कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर खाट डालकर परिवार और जानवरों को लेकर बैठेंगे। इस मौके पर बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सौदान सिंह, नगर अध्यक्ष हारून गौस, कहलन मियां, नरेंद्र सक्सेना, आरिफ गाजी, पप्पू सैफी, सतीश साहू, ब्रजपाल प्रजापति, रामाशंकर शंखधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed