फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU had camped at the gate of the railway station

भाकियू ने रेलवे स्टेशन गेट पर डाला डेरा

Sat, 22 Oct 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
BKU had camped at the gate of the railway station
भाकियू ने रेलवे स्टेशन गेट पर डाला डेरा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बरेली से कासगंज रूट समेत कई मांगों को लेकर शुरू किया धरना 
 गन्ना ब्याज माफी, गन्ना किसानों का भुगतान, कर्ज माफी और बरेली से कासगंज रूट पर ट्रेनों का संचालन बढ़ाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन गेट पर धरना प्रदर्शन किया। किसान पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में टेंट लगाते हुए मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने का ऐलान कर दिया। साथ ही 27 अक्तूबर को डीआरएम इज्जतनगर मंडल का घेराव करने की चेतावनी भी दी। एडीआरएम ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन किसान अडिग रहे। सुरक्षा के लिहाज से जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस और पीएसी मौजूद रही। 

इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि रेलवे विभाग से यह जंग आरपार के मूड में लड़ी जाएगी। साथ ही राजनीतिक दलों को नकारा भी कहा। बीकेडी के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि बदायूं के पिछड़ेपन का कारण रेलवे का ब्रॉडगेज न होना था। इस दौरान सदर अध्यक्ष परवेज आलम, मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नूर उद्दीन, कल्लन मियां, नरेंद्र सक्सेना, हारून गौस, हाजी कमाल, अशोक मौर्य, बृजपाल, सुरेश गुप्ता, धीरेंद्र सिंह परमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed