फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bku demonstration infront of medical college

मेडिकल कॉलेज में भाकियू ने शुरू किया बेमियादी धरना

Fri, 30 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 30 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
bku demonstration infront of medical college
मेडिकल कॉलेज में भाकियू ने शुरू किया बेमियादी धरना 
भाकियू (टिकैत) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जमीन देने वाले परिवारों के साथ कॉलेज परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरने के पहले दिन बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने वाले किसानों के परिवारों के साथ सरकार ने वायदा खिलाफी की है। मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने वाले परिवारों के एक-एक सदस्य को जब तक नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव गुनौरा वाजिदपुर के पास करीब 512 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज का काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए दर्जनों किसानों ने जमीन दी थी। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से पहले उनसे वायदा किया गया था कि सभी किसानों के परिवारों के एक-एक सदस्य को मेडिकल कॉलेज में नौकरी दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में भर्तियां शुरू हो गई हैं। अब तक किसी किसान के परिवार को नौकरी नहीं मिली है। इसको लेकर किसान आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को भाकियू ने किसान परिवारों के साथ मेडिकल कॉलेज में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। भाकियू और बीकेडी नेताओं ने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने वाले किसान परिवारों के साथ हैं। उनसे किया गया वायदा जब तक सरकार पूरा नहीं करती, तब तक धरना जारी रहेगा। गुरुवार को महेंद्र सिंह यादव, भारत सिंह यादव, रामस्वरूप पाली, देवी पाली, मरोहन लाल कश्यप, धर्मपाल, परमेश्वरी  देवी, बलवीर सिंह, सुमित यादव, सोनवती, रामदेवी, मोरश्री, निर्माला, सुरजा, सुशीला, रामप्यारी, गुड्डो, कन्यावती, राममूर्ति, भूदेवी आदि लोग धरने पर बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा, मैनपुुरी के लोगों को नौकरी देने का आरोप
बदायूं। भाकियू ने आरोप लगाया है कि मेडिकल कॉलेज में नौकरी सिर्फ इटावा और मैनपुरी के लोगों को दी जा रही है। स्थानीय युवाओं को नजरअंदाज करने के साथ उन किसानों को भी तवज्जो नहीं दी जा रही जिन्होंने अपनी उपजाऊ जमीन मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए दी। भूमि अधिग्रहण होने की वजह से कई किसान परिवार तो यहां भूमिहीन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed