फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bjp workers celebrate with sweets & crackers

झारखंड में मिले बहुमत पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

Wed, 24 Dec 2014 12:17 AM IST
बिसौली।
बिसौली। Updated Wed, 24 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
bjp workers celebrate with sweets & crackers
भाजपाइयों ने झारखंड में मिले बहुमत खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि यह भाजपा और मोदी की नीतियों की जीत है।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय के आवास पर भाजपाइयों ने जश्न मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। श्री पाठक ने कहा कि अब हर प्रदेश में भाजपा का झंडा फहरेगा। केंद्र सरकार की नीतियों पर कश्मीर और झारखंड वासियों ने अपनी सहमति की मुहर लगा दी है। चाहे विदेश नीति की बात की जाए या कि महंगाई की, हर मोर्चे पर भाजपा सफल रही है। जिला उपाध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि कश्मीर में दो दर्जन से अधिक सीटेें मिलने पर विपक्षियों के मुंह पर ताले पड़ गए हैं। भाजपा के नगराध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। महामंत्री अक्कू रस्तोगी ने भी इस पूरी सफलता के लिए भाजपा की नीतियों को श्रेय दिया। जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, विधानसभा प्रभारी रामवीर सिंह ने भी विचार रखे। रामवीर सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, अक्कू रस्तोगी, लता रूहेला, अंशु मिश्रा, संगीता रस्तोगी, ललित वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, चंदन मिश्र, सोनू शर्मा, केके मिश्र, पंकज सिंह, मनोज सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed