फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP to celebrate today's foundation day

आज से स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा

Wed, 05 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूरो वजीरगंज।
अमर उजाला ब्यूूूरो वजीरगंज। Updated Wed, 05 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP to celebrate today's foundation day
बैठक - फोटो : अमर उजाला
- 13 अप्रैल तक कार्यक्रम कराने की रूपरेखा तैयार
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की नगर और ग्राम बगरैन में हुई बैठकों में छह अप्रैल से 13 अप्रैल तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाने की रूपरेखा निर्धारित की गई। बगरैन में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर पर पार्टी के दिशा निर्देशानुसार स्थापना दिवस मनाकर पार्टी की नीतियों एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में लालू सिंह, नीलेश सिंह, विनय, रीतेश सिंह, निर्भय सिंह, अखिलेश सिंह, विपिन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, नवनीत, सुमन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

वहीं, नगर में काली मंदिर परिसर में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडल के सभी सेक्टर में मंदिर, स्कूल तथा धर्मशालाओं पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस मनाया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र वर्मा, महामंत्री अनुज सक्सेना, राजू टाइगर, राहुल वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, मुरली मनोहर गुप्ता, रामकिशोर, प्रदीप वार्ष्णेय, ब्रजेंद्र प्रजापति, हीरा लाल, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र सैनी, कृष्णपाल वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed