फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP's DK and Dharmendra filed nomination on the first day

पहले दिन भाजपा के डीके व धर्मेंद्र ने कराया नामांकन

Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP's DK and Dharmendra filed nomination on the first day
नामांकन करने के लिए जाते शेखूपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रकिया शुरू हो गई। पहले दिन केवल भाजपा के दो प्रत्याशी ही नामांकन के जरिए चुनावी समर में उतरे। सहसवान के भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज व शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य ने शुक्रवार को नामांकन कराया। इसके अलावा छह विधानसभा से 37 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों को खरीदा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में एडीएम न्यायालय समेत छह कार्यालयों में सुबह 11 बजे से विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई, सुबह नौ बजे से ही सड़कों पर बेरिकेडिंग कर दी गई ताकि आम व्यक्ति कलक्ट्रेट की तरफ न पहुंच सकें। दोपहर 12 बजे तक कोई भी प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए नहीं पहुंचा। दिन में 1:15 बजे सहसवान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे। उसके बाद में शेखूपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य ने भी नामांकन कराया। नामांकन से पहले दोनों प्रत्याशियों ने अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना की और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र शाक्य ने बुर्रा के शिव मंदिर में माथा टेका तो डीके ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
-
इन विधानसभा में बिके पर्चे
- सदर विधानसभा में छह
-बिसौली विधानसभा में पांच
-बिल्सी विधानसभा में पांच
-दातागंज विधानसभा में आठ
-शेखूपुर विधानसभा में आठ
- सहसवान विधानसभा में पांच
-
अधिकारी दिन भर लेते रहे गतिविधियों की जानकारी
नामांकन के पहले दिन डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ.ओपी सिंह के साथ में कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के अंदर न आए। वहीं आरओ को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
करोड़ों के स्वामी है भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र और डीके भारद्वाज
विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन कराने वाले शेखूपुर से भाजपा प्रत्याशी विधायक धर्मेंद्र शाक्य और सहसवान से प्रत्याशी डीके भारद्वाज करोड़ों के मालिक हैं।
डीके भारद्वाज की संपत्ति 10.16 करोड़ से ज्यादा की है। उनकी पत्नी भी करीब 70 लाख रुपये संपत्ति की स्वामी हैं। डीके भारद्वाज 4.86 लाख रुपये की घड़ी का इस्तेमाल करते हैं।

शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के पास नकद 1.50 लाख और उनकी पत्नी के पास एक लाख रुपये हैं। उनकी संपत्ति 56 लाख रुपये और पत्नी के पास 43 लाख रुपये की संपत्ति है। उनके पास 37.80 लाख रुपये की कृषि भूमि भी है। शेखूपुर विधायक के नाम कोई वाहन नहीं है। उन पर तीन लाख रुपये किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण भी है। परिवार की बात करें तो उनकी संपत्ति दो करोड़ से ज्यादा की है। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ किसी मुकदमे का जिक्र नहीं किया है।
-
शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि 37 पर्चों की बिक्री की गई। सभी कार्रवाई कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराई गई।
- दीपा रंजन, डीएम

नामांकन करने के लिए जाते सहसवान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज। संवाद

नामांकन करने के लिए जाते सहसवान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed