फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP on law and order Performance, the siege of police stations

कानून व्यवस्था पर भाजपा का  प्रदर्शन, थानों का किया घेराव

Sun, 10 Jul 2016 11:16 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
BJP on law and order Performance, the siege of police stations
थानों का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, सरकार को बर्खास्त करने की मांग
 मिशन-2017 को लेकर मैदान में उतरी भाजपा ने सूबे की सरकार को घेरने के लिए मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा ने रविवार से जिले भर में आंदोलन की शुरूआत कर दी है। पहले दिन दो पूर्व विधायकों की अगुवाई में थानों को घेरकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। थाना सिविल लाइन पर पूर्व शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और कुंवरगांव में पूर्व विधायक रामसेवक सिंह की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की।
----
इस सरकार में पुलिस वाले सुरक्षित नहीं
बदायूं। सिविल लाइन थाने के घेराव के बाद मालवीय आवास पर हुए धरने में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्रजक्षेत्र प्रभारी सुनील भराला ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। न जनता सुरक्षित है और न पुलिस वाले। सत्तापक्ष के नेता और मंत्री लूटखसोट कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक और पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि  पुलिस की कार्यशैली से जनता भयभीत है यदि कोई पीड़ित व्यक्ति थाने जाता है, तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस सरकार में पुलिस वाले सुरक्षित नहीं है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि प्रदेश में जिस दिन से सपा की सरकार बनी है, तब से अपराधियों की मौज आ गई है। बदायूं समेत प्रदेश भर में गौकशी की घटनाएं खूब हो रही हैं। थाने के घेराव और धरने में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अवनीश कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, रविंद्र पाल सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, अशोक भारती, दीपमाला गोयल, नेकपाल कश्यप, विजयरतन, प्रभाशंकर वर्मा, अरुण महाजन, अजीत वैश्य, शारदेंतु पाठक, सीमा राठौर, उमेश राठौर, धीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र, मुनीश अग्रवाल, घनेंद्र घन, अंकित मौर्य, हिमांशु, यदुनेश यादव, पवन आदि  तमाम कार्यकर्ता थे। जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने संचालन किया। 
विज्ञापन

-----
बदायूं और कुंवरगांव में पुलिस रही मुस्तैद
बदायूं। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा के थाना घेराव आंदोलन के कारण पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। थरविवार से भाजपा ने इस आंदोलन के जरिए जनता भका रुख अपनी ओर करने की रणनीति तय की थी। सो उसने हर थाने के घेराव आंदोलन का ऐलान किया था। भाजपा के इस आंदोलन को लेकर जिले की पुलिस भी शुरू से चौकस थी। रविवार को सिविल लाइन और कुंवरगांव थाने के घेराव का कार्यक्रम था। सो दोनों स्थानों पर किसी तरह की बात न हो, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। थाना घेराव और धरने के शांतिपूर्वक निपट जाने के बाद दोनों स्थानों पर पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
भू माफिया और अपराधियों को सरकार का संरक्षण
कुंवरगांव। थाना घेराव आंदोलन के संयोजक पार्टी के राष्ट्रीय नेता सुनील भराला ने कहा कि सपा द्वारा प्रदेश भर के भू-माफियाओं और अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण देने के कारण आईपीएस अधिकारियों से लेकर पुलिस के आरक्षी बेमौत मारे जा रहे हैं। थाने अवैध उगाई के केंद्र बन गए हैं। कहा कि पुलिस वाले अपना व्यवहार सुधार लें, वरना भाजपा सड़कों पर आकर लंबी लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना रवैय्या सुधार लें। उनका इस क्षेत्र से 27 साल से संबंध है। यदि क्षेत्र के किसी परिवार का उत्पीड़न किया गया, तो उसे वह किसी हाल में सहन नहीं कर सकते। यहां पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अवनीश कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमले किए। कहा कि अब भाजपा का समय आने वाला है। इसलिए अधिकारी अभी से अपने में सुधार कर लें। घेराव में वरिष्ठ नेता स्वंत्रत प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम सिंह, जोगपाल सिंह, रोहिताश सिंह पटेल, मुनेंद्र प्रताप सिंह, रोहित पटेल, सत्यवीर सिंह, केशवनाथ वैश्य, जितेंद्र कश्यप, मनोज कृष्ण गुप्ता, अतुल श्रोत्रिय, पवन शंखधार, महेश चंद्र , रामौतार शर्मा, अरविंद पटेल, सोहनपाल सिंह, राजेंद्र गुप्ता, कृष्णदेव चाणक्य, बाबू सिंह, हेम सिंह, महेंद्र पाल शर्मा, नीरज माहेश्वरी, कैलाश शर्मा, सुरेश लोधी, देवदत्त मौर्या, ओमकार लोधी,चंद्रपाल पाली, आलोक माहेश्वरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed