फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP Kisan Morcha will organize Namo Kabaddi competition

Budaun News: भाजपा किसान मोर्चा करेगा नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Sat, 25 Nov 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha will organize Namo Kabaddi competition
किसान मोर्चा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता और अ​धिकारी, स्रोत स्वंय
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दिसंबर में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में इस संबंध में की जा रही तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि दिसंबर में मोर्चा की ओर से नमो कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें मंडल स्तर से कबड्डी की टीम का चयन करके जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विजयी टीम प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। विजयी टीम को पुरस्कार का वितरण भी भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी के साथ वोटर चेतना महाअभियान के लिए जिले की सभी मंडी समितियों में किसान मोर्चा कैंप लगाकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने का काम भी करेगा। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक गुप्ता, नत्थूलाल वर्मा, अभय यादव, विष्णु वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed